NASA का Artemis II मिशन अब अपने आखिरी और सबसे रिस्की फेज में पहुंच चुका है. चार अंतरिक्षयात्री चंद्रमा का चक्कर लगाकर सुरक्षित धरती की ओर लौट रहे हैं, लेकिन अभी भी एक बड़ा चैलेंज बाकी है: स्प्लैशडाउन से पहले के 13 मिनट.
क्या है Artemis II मिशन?

Artemis II mission, पिछले 54 सालों में पहला ऐसा मिशन है जिसमें इंसानों को चांद के पास भेजा गया.
इस मिशन में इस्तेमाल हुआ Orion spacecraft अब पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है.
NASA के मुताबिक, Orion ने Return Trajectory Correction Burn सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, यानी अब इसकी वापसी तय हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: कौन हैं Mukul Choudhary?
स्प्लैशडाउन कब और कहां होगा?
📅 तारीख: 11 अप्रैल 2026
⏰ समय: सुबह 5:07 बजे से 5:37 बजे (IST)📍
जगह: San Diego के पास, प्रशांत महासागर
Orion कैप्सूल पैराशूट की मदद से समुद्र में उतरेगा, जिसके बाद रिकवरी टीम Astronauts को सुरक्षित बाहर निकालेगी.
क्यों खतरनाक हैं ये 13 मिनट?
स्पेस से पृथ्वी के वायुमंडल में एंट्री को ही मिशन का सबसे डेंजर ज़ोन माना जाता है.
तापमान: करीब 2760°C तक पहुंच जाता है
स्पीड: हजारों किलोमीटर प्रति घंटा
कम्युनिकेशन ब्लैकआउट: कुछ मिनट तक संपर्क टूट सकता है
यही वो समय है जिसे NASA “13 Minutes of Terror” कहता है.
लाइव कहां देखें?
आप इस ऐतिहासिक लैंडिंग को YouTube पर NASA के ऑफिशियल चैनल पर 11 अप्रैल को सुबह 4 बजे से LIVE देख सकते हैं.
